Drsarya
सूंड भगवान गजानन की पहचान है, लेकिन एक मंदिर ऐसा भी है जहां भगवान गजानन के सूंड नहीं है। यहां उनके की बाल रूप की पूजा होती है। यहां गणेशजी की पुरुषाकृति प्रतिमा विराजमान है। इस बिना सूंड वाले गणेश जी मान्यता काफी है और हर बुधवार का यहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान गजानन के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बिना सूंड वाले गणेशजी का यह प्राचीन मंदिर राजस्थान की राजधानी जयपुर में है। शहर के उत्तर में अरावली की पहाड़ी पर मुकुट जैसा यह मंदिर नजर आता है। यह मंदिर गढ़ गणेश के नाम से विख्यात है। यह राजस्थान प्राचीन गणेश मंदिरों में से एक है। मंदिर तक जाने के लिए करीब 500 मीटर की चढ़ाई पूरी करनी पड़ती है। ज्यादातर रास्ता रैम्प सरीखा है। कुछ सीढ़िया भी हैं। इनकी संख्या 300 से ज्यादा बताई जाती है। प्रसिद्ध गैटोर की छतरियां तक निजी साधन से पहुंचने के बाद यहां के लिए चढ़ाई शुरू होती है। (Translated by Google) The trunk is the hallmark of Lord Ganesha, but there is a temple where Lord Ganesha is devoid of a trunk. Here, his child form is worshipped. A male-like idol of Ganesha is enshrined here. This trunkless Ganesha is highly revered, and a large number of devotees visit every Wednesday to have darshan of Lord Ganesha. This ancient temple of the trunkless Ganesha is located in Jaipur, the capital of Rajasthan. This crown-like temple appears on the Aravalli Hills north of the city. This temple is known as Garh Ganesh. It is one of the ancient Ganesh temples in Rajasthan. Reaching the temple requires a climb of approximately 500 meters. Most of the path is ramp-like. There are also some stairs, estimated to be over 300. The climb to the famous Gaitor's Chhatri begins after reaching the famous Chhatri by private vehicle.