pankaj kumar
12-4 off time in day गणेश जी का यह मंदिर राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर से महज 7 किमी. दूर अरावली पहाड़ी पर स्थित है, जो जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। गढ़ गणेश मंदिर की स्थापना किसने करवाया था ? इस मंदिर की स्थापना सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था। जयपुर में अश्वमेध यज्ञ कराने के बाद इस मंदिर का निर्माण तांत्रिक विधि से कराई गई थी। गढ़ गणेश मंदिर में गणेश जी के मूर्ति की स्थापना इस प्रकार से की गई है, जो चंद्र महल, जिसमें पूर्व राजपरिवार निवास करता था, के सबसे ऊपरी मंजिल से देखने पर गणेश जी के मूर्ति के दर्शन हो सके। चंद्र महल सिटी पैलेस का एक हिस्सा है, जहां से पुराने राजा महाराजा दूरबीन लगाकर सुबह-शाम गणेश जी के मूर्ति का दर्शन करते थे। गणेश जी हिंदू धर्म के एक ऐसे देवता हैं, जिनका शादी में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भी शादी का कार्ड सबसे पहले गणेश जी के चरणों में ही चढ़ाया जाता है, क्योंकि मांगलिक कार्यों में गणेश जी की कृपा अति आवश्यक मानी जाती है। गणेश जी की पूजा करने से घर में आया संकट भी दूर हो जाते हैं। गढ़ गणेश के इस मंदिर में प्रसाद चढ़ाते समय मंत्रों का उच्चारण करना उचित माना जाता है। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन गणेश जी के इस मंदिर में भव्य मेला का आयोजन होता है, जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। आप लोग जानते ही होंगे कि जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव का और मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन है। वैसे ही गणेश जी का दिन बुधवार को माना जाता है, जिसकी वजह से इस मंदिर में बुधवार के दिन काफी लोग इकट्ठे होते हैं। गढ़ गणेश मंदिर कैसे जाएं ? – How to Reach Garh Ganesh Temple Jaipur In Hindi. गढ़ गणेश मंदिर ब्रह्मपुरी जयपुर के बाहरी क्षेत्र में गटर सड़क मार्ग पर स्थित है गढ़ गणेश मंदिर जाने के लिए आपको गैटोर की छतरियां जन होगा। गैटोर की छतरियां से गढ़ गणेश मंदिर तक जाने के लिए सड़क मार्ग की सुविधा ना होने की वजह से मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 365 सीढियां चढ़नी पड़ती है, जो काफी थका देने वाली होती है। नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर में है, जो गढ़ गणेश मंदिर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आने के लिए दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध है। जयपुर हवाई अड्डे से गैटोर की छतरियां जाने के लिए टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होती है। नजदीकी रेलवे स्टेशन जयपुर में है, जो गढ़ गणेश मंदिर से करीब 7.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जयपुर का रेलवे ट्रैक दिल्ली जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है, जहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता हैं। जयपुर रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी द्वारा गैटोर की छतरियां तक पहुंच सकते हैं। नजदीकी बस स्टैंड ब्रह्मपुरी बस स्टैंड है, जो गैटोर की छतरियां से मात्र 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। ब्रह्मपुरी बस स्टैंड से आप पैदल गैटोर की छतरियां पहुंच सकते हैं और वहां से गढ़ गणेश मंदिर की चढ़ाई शुरू कर सकते हैं। Copied (Translated by Google) 12-4 off time in day This Ganesha temple is located on the Aravalli Hills, just 7 km from Jaipur, the capital of Rajasthan. It is one of Jaipur's most famous religious sites. Who founded the Garh Ganesh Temple? This temple was established by Sawai Jai Singh II. Following the Ashwamedha Yagna in Jaipur, the temple was constructed using Tantric rituals. The idol of Lord Ganesha in the Garh Ganesh Temple has been installed in such a way that it can be seen from the top floor of Chandra Mahal, where the former royal family resided. Chandra Mahal is a part of the City Palace, from where the kings and emperors of old used binoculars to view the idol of Lord Ganesha morning and evening. Ganesha is a Hindu deity who plays an important role in weddings. Wedding cards are first offered at the feet of Lord Ganesha, as his blessings are considered essential for auspicious events. Worshiping Lord Ganesha also helps alleviate any troubles in the home. It is considered appropriate to chant mantras while offering prasad at this Garh Ganesh temple. On the second day of Ganesh Chaturthi, a grand fair is held at this Ganesh temple, attended by millions of people. You may know that just as Monday is Lord Shiva's day and Tuesday is Hanuman's day, Wednesday is considered Ganesh's day, which is why a large crowd gathers at this temple on Wednesdays. How to Reach Garh Ganesh Temple Jaipur In Hindi. Garh Ganesh Temple is located on the Gator Road on the outskirts of Brahmapuri, Jaipur. To reach Garh Ganesh Temple, you must go to Gaitor's Chhatri. Due to the lack of road access from Gaitor's Chhatri to Garh Ganesh Temple, one has to climb approximately 365 stairs to reach the temple, which is quite tiring. The nearest airport is in Jaipur, located about 15 kilometers from Garh Ganesh Temple. Flights are available from major cities like Delhi and Mumbai. Taxis are available from Jaipur Airport to reach Gaitor Ki Chhatriyan. The nearest railway station is in Jaipur, located approximately 7.5 kilometers from the Garh Ganesh Temple. Jaipur's railway line connects major cities like Delhi, making it easily accessible. From Jaipur Railway Station, you can reach Gaitor Ki Chhatriyan by taxi. The nearest bus stand is the Brahmapuri Bus Stand, located just 800 meters from Gaitor Ki Chhatriyan. From the Brahmapuri Bus Stand, you can reach Gaitor Ki Chhatriyan on foot and begin the climb to the Garh Ganesh Temple. Copied