श्री महागणपति जन्मोत्सव गढ़ गणेश मंदिर खुलने का समय (2025) | | श्री महा गणपति जन्मोत्सव गढ़ गणेश मंदिर का तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम (2025)

श्री महा गणपति जन्मोत्सव गढ़ गणेश मंदिर का तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम (2025)

श्री महा गणपति जन्मोत्सव गढ़ गणेश मंदिर की तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्य व्यवस्था

  • दिनांक 26/08/2025 सिंजारा महोत्सव गणपति को मेहंदी अर्पित की जाएगी। नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे। गुड़धानी व डंके अर्पित किए जाएंगे। एवं साय 7:00 बजे आरती के पश्चात भक्तों को मेहंदी वितरित की जाएगी।
  • दिनांक 27/08/2025 जन्मोत्सव प्रातः 4:00 बजे पंचामृत अभिषेक व पत्र पुष्प माला से गणपति का श्रृंगार होगा। उस दिन गणपति वस्त्र धारण नहीं करते हैं क्यों की यहां गणपति का बाल स्वरूप के दर्शन होते हैं। जो की पुरुष आकृति है यहां गणपति के सूंड नहीं है। प्रातः 5:00 बजे मंगला आरती के साथ सहस्त्र दुर्वाचन और सहस्त्र मोदक अर्पित किए जाएंगे। एवं दोपहर 12:00 बजे भोग आरती की जाएगी तत्पचात् सहस्त्र नामावली से हवन किया जाएगा साय 7:00 बजे संध्या आरती एवम् रात्रि 12:00 बजे शयन आरती होगी।
  • दिनांक 28/08/2025 परंपरागत मेला प्रातः अभिषेक नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे 5:00 बजे मंगला आरती, मध्यान्ह 12:00 बजे भोग आरती और शोभा यात्रा पहुँचने के बाद क्षयन की आरती होगी।


श्री ध्वजाधीश गणेश मन्दिर, बडी चौपड, जयपुर

श्री ध्वजाधीश गणेश मंदिर बड़ी चौपड़ पर 26/8/2025 को सिंजारा महोत्सव मनाया जाएगा गणेश जी को साय 7:00 बजे मेंहदी अर्पित की जाएगी। तत्पश्चात् भक्तों को मेंहदी वितरण की जाएगी। जन्मोत्सव का कार्यक्रम 27/08/2025 प्रातः 5:00 बजे गणपति का अभिषेक करके चोला धारण करवा के नवीन वस्त्र धारण करवाए जाएंगे। और आरती होगी |

निवेदकः

गढ़ गणेश मंदिर, ब्रह्मपुरी, जयपुर:- 0141-2670777

महंत श्री प्रदीप औदीच्यः +91- 9829064529

श्री महेश मेहता

गौरव मेहता: +91-9929241651

आनंद मेहता

Follow Us For More Update