श्री महागणपति जन्मोत्सव गढ़ गणेश मंदिर खुलने का समय (2025) |
दिनांक 27/08/2025 जन्मोत्सव प्रातः 4:00 बजे पंचामृत अभिषेक व पत्र पुष्प माला से गणपति का श्रृंगार होगा। उस दिन गणपति वस्त्र धारण नहीं करते हैं क्यों की यहां गणपति का बाल स्वरूप के दर्शन होते हैं। जो की पुरुष आकृति है यहां गणपति के सूंड नहीं है। प्रातः 5:00 बजे मंगला आरती के साथ सहस्त्र दुर्वाचन और सहस्त्र मोदक अर्पित किए जाएंगे। एवं दोपहर 12:00 बजे भोग आरती की जाएगी तत्पचात् सहस्त्र नामावली से हवन किया जाएगा साय 7:00 बजे संध्या आरती एवम् रात्रि 12:00 बजे शयन आरती होगी।
दिनांक 28/08/2025 परंपरागत मेला प्रातः अभिषेक नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे 5:00 बजे मंगला आरती, मध्यान्ह 12:00 बजे भोग आरती और शोभा यात्रा पहुँचने के बाद क्षयन की आरती होगी।